फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पीसमील वर्करों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे, 250 रूट भी होंगे बहाल

Sun, 19 Dec 2021 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पूर्ण चंद ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी और पीस मील वर्करों की हड़ताल खत्म है। इसकी सूचना वर्कशाप में तैनात कर्मचारियों को दी गई है।
विज्ञापन
पीसमील वर्करों ने रविवार को अवकाश के दिन भी काम किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसमील वर्कर 21 दिन तक हड़ताल के बाद काम पर लौट आए हैं। वर्कशाप के तकनीकी कर्मचारियों ने भी दो घंटे हड़ताल करने का फैसला वापस ले लिया है। निगम प्रबंधन को इसकी सूचना दी है। कर्मचारियों ने वर्कशाप में खड़ी 700 के करीब बसों को सप्ताह के भीतर ठीक करने की बात कही है। हड़ताल को लेकर बंद पड़े 250 रूट भी सोमवार से बहाल हो जाएंगे।

विज्ञापन


यूनियन ने परिवहन मंत्री से वर्कशाप में मशीनरियां और उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही है, ताकि काम में दिक्कत न आए। शनिवार को बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक में पीस मील कर्मियों को अनुबंध पर लाने का फैसला हुआ है। रिक्त पदों के हिसाब से पीस मील वर्करों को लाभ दिया जाएगा। वर्तमान में ऐसे 755 पीस मील वर्कर पात्र हैं। 1 दिसंबर 2021 तक रिक्त 631 पदों पर इन्हें नियुक्तियां दी जाएंगी। शेष पीस मील वर्करों को 31 मार्च व 30 सितंबर 2022 तक रिक्त होने वाले पदों के अनुसार अनुबंध पर लाया जाएगा। 

तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पूर्ण चंद ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी और पीस मील वर्करों की हड़ताल खत्म है। इसकी सूचना वर्कशाप में तैनात कर्मचारियों को दी गई है। पीसमील वर्करों ने रविवार को अवकाश के दिन भी काम किया है। उधर, यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह का आभार जताया है। उन्होंने (बोर्ड आफ डायरेक्टर) बीओडी की बैठक में लिए गए फैसले की मिनट्स जारी करने की मांग की है। 
विज्ञापन


ग्रामीण रूटों में आ रही थी ज्यादा दिक्कतें 
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा पड़ा है। करीब ढाई सौ रूट प्रभावित थे। परिवहन निगम की वर्कशाप के अलावा सड़क पर भी बसें मरम्मत के लिए खड़ी थीं। तकनीकी कर्मचारी और पीसमील वर्कर सड़कों पर खड़ी बसों को ठीक करने के लिए निकल गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें