एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस की एकलव्य कला मंच की टीम के साथ मिलकर सच्ची कहानी पर आधारित एक फिल्म यस, यू कैन का विमोचन किया है।
हिमाचल प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत युवाओं को नशे के खिलाफ अपनी मुहिम में जोड़ने के लिए और उनको जागरूक करने के लिए कई गतिविधियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा स्वंय सहायता समूह, महिला मंडल, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, टैक्सी , ट्रक, बस चालकों व आम जनता को भी नशे के दुष्प्रभावों के संदर्भ में जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में टास्क फोर्स द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस की एकलव्य कला मंच की टीम के साथ मिलकर सच्ची कहानी पर आधारित एक फिल्म यस, यू कैन का आज विमोचन किया गया है।