फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सस्ती दरों पर मिलेंगे फलदार पौधे, सिंचाई, फेंसिंग भी होगी

Fri, 19 Feb 2021 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर ललित कश्यप, अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के गर्म इलाकों में कृषि-बागवानी क्षेत्र को बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग की ओर से क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं। इसमें प्रदेश सरकार की एचपीशिवा योजना में 1688 करोड़ से फलदार पौधे लगाए जाएंगे। किसानों और बागवानों को इसी बजट से सिंचाई और फेंसिंग की सुविधा भी दी जाएगी। सस्ते दामों पर पौधे भी मुहैया करवाए जाएंगे। विभाग ने सात जिलों के 27 खंडों में 347 क्लस्टर तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन


इसमें सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर शामिल हैं। सोलन को छोड़कर अन्य जिलों में पौधों की रोपाई का कार्य भी शुरू हो गया है। सोलन में जून माह तक तैयार किए क्लस्टरों में रोपाई का कार्य शुरू हो जाएगा। जिला उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉ. राजेंद्र कुमर शर्मा ने बताया कि योजना में सोलन के दो गर्म क्षेत्रों को शामिल किया गया है। 

जिलों में यहां-यहां बनाए गए क्लस्टर
सोलन के विकास खंड कुनिहार और नालागढ़, बिलासपुर, स्वारघाट, घुमारवी, झंडुता, मंडी में चौंतड़ा, सुंदरनगर, मंडी, धर्मपुर, गोपालपुर, गोहर, कांगड़ा में पंचरुखी, लंबागांव, भवारना, देहरा, बैजनाथ, परागपुर, सुलाह, हमीरपुर में सदर, बमसन, नादौन, सुजानपुर, बजहार, भोरंज, ऊना में बंगाणा, सिरमौर में नाहन और पांवटा खंड में क्लस्टर तैयार कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें