फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC: एचआरटीसी बसों में महिलाओं को आधे किराये की छूट के लिए करना होगा इंतजार

Sun, 29 May 2022 11:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

1 जुलाई से महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में प्रदेश के अंदर कहीं भी आने-जाने पर आधा किराया लगेगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य की महिलाओं को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में आधा किराया देने के लिए अभी एक महीना और इंतजार करना होगा। परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने बताया कि 1 जुलाई से महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में प्रदेश के अंदर कहीं भी आने-जाने पर आधा किराया लगेगा।

विज्ञापन


गौर हो कि 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर चंबा में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को निगम की बसों में किराये में और 25 फीसदी छूट देने की घोषणा की थी। 25 फीसदी छूट पहले से ही महिलाओं को मिल रही है। इसके बाद 26 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। अब सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद महिलाओं को निगम की बसों में किराये में पचास फीसदी छूट देंगे।

उधर, सरकार के इस फैसले से प्रदेश के निजी बस मालिक नाराज चल रहे हैं। वे इस फैसले के विरोध में कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। निजी बस मालिकों का मानना है कि इससे उनकी बसों को कम सवारियां मिलेंगी। दूसरी ओर, एचआरटीसी चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को किराये में 50 फीसदी छूट देने का सराहनीय फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें