फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाने वाली नर्सिंग छात्रा के मंगेतर ने भी दूसरे दिन जहर खाकर दे दी जान

Sat, 19 Sep 2020 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अकाल नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के हॉस्टल में फंदा लगाने की घटना के बाद उसके मंगेतर ने भी जहर खाकर जान दे दी है। युवक ने शनिवार को जहर खाया। इसके बाद उसे पांवटा साहिब सिविल अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। माजरा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। युवक की मौत से ग्राम पंचायत कुंडियों क्षेत्र में परिजन सदमे में हैं। गौरतलब है कि वीरवार को पांवटा क्षेत्र की अकाल नर्सिंग कॉलेज बडू साहिब में नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा का रिश्ता ग्राम पंचायत कुंडियों के अजीवाला निवासी युवक अंकुर (28) के साथ हुआ था।

विज्ञापन


नवंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे। छात्रा के आत्महत्या करने के बाद शनिवार सुबह अंकुर ने भी जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव का पांवटा में पोस्टमार्टम करवाया गया। माजरा थाना पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद माजरा थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें