फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य से खिलवाड़: पांगी की मिंधल पंचायत में बांट दी एक्सपायरी डेट की चना दाल

Sat, 10 Sep 2022 11:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)

सार

ग्रामीणों ने बताया कि एक्सपायरी डेट की दाल वितरित किया जाना स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। निशुल्क राशन के नाम पर सड़ी-गली दाल दी जा रही है।
विज्ञापन
एक्सपायरी डेट की चना दाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय क्षेत्र पांगी की मिंधल पंचायत में एक्सपायरी डेट की चना दाल बांटने का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दी जाने वाली दालों के पैकेट पर पैकेजिंग डेट अक्तूबर 2019 दर्शाई गई है। पैकेट पर छह माह तक इनके उपयोग की अवधि लिखी गई है। पांगी की मिंधल पंचायत में खाद्य भंडारण स्टोर है। यहां इन दालों का स्टॉक रखा जाता है। योजना के तहत निर्धन परिवारों को दालों का यह काटा निशुल्क दिया जाता है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों में राम सिह, सुरेश कुमार, विषभर, मान सिंह, प्रेम लाल, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार और बुद्धि राम ने बताया कि पंचायत मिंधल के वार्ड प्रथम, द्वितीय, बरन्यू, कुलाल प्रथम, द्वितीय, दड़वास में 300 परिवार रहते हैं। इन्हें एक्सपायरी डेट की दाल वितरित किया जाना लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। निशुल्क राशन के नाम पर सड़ी-गली दाल दी जा रही है। उन्होंने पांगी प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

भारी बारिश से भूस्खलन के कारण पांगी मार्ग बंद रहा। इस कारण खाद्य सामग्री देरी से पहुंची। खाद्य भंडारण स्टोर की हालात भी दयनीय है। अत्यधिक नमी के कारण राशन खराब हो जाता है। कई बार प्रशासन और खाद्य निरीक्षक को अवगत करवाया है, लेकिन समस्या अभी तक बरकरार है। - पंकज कुमार, स्टोर इंचार्ज
विज्ञापन


उनके पास इस बारे में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। यदि ऐसी बात है तो मामले की जांच करवाकर लोगों को नई दाल वितरित की जाएगी। - अजय कुमार यादव, आवासीय आयुक्त, पांगी 

मामले की जांच के लिए फूड निरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। बताया कि कुछ पंचायतों में एक्सपायरी डेट का राशन बांटे जाने पर उसे वापस भेजा गया है। - रजनीश शर्मा, एसडीएम 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें