फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी हवाई अड्डे की डीपीआर बनाने के निर्देश, एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा हेलीपोर्ट

Sat, 06 Mar 2021 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
केंद्रीय नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला कांगनीधार हेलीपैड पर अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय ने बल्ह में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की डीपीआर बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। मंडी जिला प्रशासन को भी इसे जल्द तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। शनिवार से नागर विमानन मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम प्रदेश के दौरे पर आई है। इस टीम में नागर विमानन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला और संयुक्त सचिव उषा पांडे शामिल हैं।

विज्ञापन


इनके साथ प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी देवेश कुमार मौजूद हैं। सबसे पहले यह टीम हेलीकाप्टर से मंडी शहर के साथ लगते कांगनीधार हेलीपैड पहुंची। यहां उन्होंने हेलीपैड के निर्माण कार्य का जायजा लिया और बल्ह में प्रस्तावित एयरपोर्ट के बारे में भी जानकारी ली। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय टीम ने प्रस्तावित एयरपोर्ट की डीपीआर और हेलीपोर्ट में टर्मिनल बिल्डिंग की लोकेशन जल्द फाइनल करने के निर्देश दिए हैं।

टीम ने कांगनीधार हेलीपैड को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि टीम हेलीपोर्ट को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाना चाहती है। बाद में इसे नागर विमानन मंत्रालय उड़ान योजना के लिए इस्तेमाल करेगा। हेलीपोर्ट में बनने वाली टर्मिनल बिल्डिंग में सुरक्षा के वे सभी मापदंड तय हाेंगे जो एयरपोर्ट पर होते हैं, ताकि लोगों को बेहतरीन सेवाएं दी जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें