फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोल्ड के लिए पंच मारेंगे आशीष चौधरी, फाइनल में बनाई जगह

Sat, 06 Mar 2021 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर सुंदरनगर के आशीष चौधरी ने स्पेन में आयोजित 35वीं बोक्साम अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। आशीष चौधरी ने शुक्रवार देर रात हुए सेमीफाइनल मुकाबले में 75 किलोग्राम भार वर्ग में रोमानिया के खिलाड़ी को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया।

विज्ञापन


गोल्ड मेडल के लिए आशीष अब स्पेन के मुक्केबाज से भिडे़ंगे। बोक्साम अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आशीष चौधरी के लगातार उम्दा प्रदर्शन से गोल्ड मेडल हासिल करने की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर आशीष चौधरी को बधाई देने के लिए समर्थकों का तांता लगा हुआ है। विधायक राकेश जंवाल ने भी आशीष चौधरी को शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें