फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के डीजीपी ने संजय कुंडू ने जांची प्रदेश सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 08 May 2021 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पुलिस के मुखिया संजय कुंडू ने शनिवार को हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू, बद्दी और बरोटीवाला में नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने बॉर्डर पर पुलिस के कार्य की सराहना की और चौकसी बरतने के लिए कहा। परवाणू बॉर्डर पर उन्होंने सभी प्रकार की व्यवस्था का जायजा लेने के बाद संतुष्टि जताई। पुलिस अधीक्षक सोलन, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा, पुलिस थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर व अन्य जवानों को बधाई दी। कहा कि प्रदेश का परवाणू बॉर्डर एक महत्वपूर्ण बॉर्डर में आता है।

विज्ञापन


यहां से कई गाड़ियां निकलती हैं, लेकिन जब से बॉर्डर को सील किया गया है, तब से यहां रोजाना करीब 1300 वाहन आते हैं। यह वे वाहन चालक हैं, जिनके पास कोविड ई-पास होता है। पुलिस दस्तावेजों की जांच के बाद इन्हें आगे भेजती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फर्जी पास बनाकर घुसने वालों पर पुलिस नजर रख रही है और ऐसा करने खिलाफ कार्रवाई भी पुलिस करेगी। एसपी सोलन अभिषेक यादव, डीएसपी सोलन रमेश शर्मा, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा समेत थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर मौजूद रहे।

जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे फर्जी पास बनाने के आरोपी 
हिमाचल प्रदेश में अमिताभ बच्चन और डोनाल्ड ट्रंप के नाम से फर्जी पास बनाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह पास बनाने वाले जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे। यह बात डीजीपी संजय कुंडू ने परवाणू में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें