फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर: पंजाब से दूध, घी, दही की मांग 50 फीसदी हुई कम

Wed, 21 Apr 2021 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

पंजाब से आने वाले दूध, घी, आइसक्रीम और दही की मांग हमीरपुर जिले के बाजार में 50 फीसदी तक हो गई है। जिले के बाजारों के दुकानदार घी, आइसक्रीम का स्टॉक अपने पास अधिक नहीं रख रहे हैं। इससे इन उत्पादों की मांग 50 फीसदी तक कम हो गई है। दूध और दही की मांग में भी 30 फीसदी तक गिरावट आई है। हालांकि, जिले में पंजाब से आने वाली सब्जी और फलों की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है। दूध, दही, घी और आइसक्रीम की मांग में भारी कमी आई है। 

विज्ञापन


हमीरपुर जिले में पंजाब से ही अधिकतर दूध की सप्लाई होती है। पंजाब और दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के डर से लोग इन उत्पादों को खरीदने से परहेज कर रहे हैं। दुकानदार लॉकडाउन के डर से ही अपने पास घी और आइसक्रीम का स्टॉक नहीं रख रहे हैं। वेरका दुग्ध पदार्थ एजेंसी संचालक सुशील कुमार का कहना है कि घी और आइसक्रीम की मांग 50 फीसदी कम हो गई है।

दूध और दही की मांग में 30 फीसदी की कमी आई है। दुकानदार लॉकडाउन के डर से, जबकि ग्राहक बाहर से आई चीजों से संक्रमण के डर से उत्पाद नहीं खरीद रहे हैं। उधर, एपीएमएसी सचिव शगुन सूद ने कहा कि दिल्ली से फल व सब्जियां नहीं आती हैं, लेकिन पंजाब से ही अधिकतर सप्लाई आती है। जो सुचारु चल रही है। नाइट कर्फ्यू का असर इस पर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें