फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी तिमाही का विकेंद्रीयकृत बजट उपायुक्तों को जारी

Sun, 26 Jul 2020 07:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सरकार ने सभी डीसी को इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही का विकेंद्रीयकृत बजट जारी कर दिया है। पिछली तिमाही का बजट उपायुक्तों से सरेंडर करवा दिया गया था। उपायुक्तों के लिए करीब 30 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। यह बजट सड़कों की मरम्मत और अन्य कार्यों में खर्च होगा। इससे सेब सीजन के बीच बागवानी क्षेत्र की संपर्क सड़कों की मरम्मत और अन्य कार्य किए जा सकेंगे। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के बीच इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में कई उपायुक्तों को विकेंद्रीयकृत योजना बजट की पहली किस्त जारी कर दी गई थी, मगर इसे डीसी को सरेंडर करना पड़ा था। सरकार ने सभी डीसी से यह बजट वापस मांग लिया था, जिनको जारी नहीं किया था, उन्हें नहीं दिया गया। मगर अब कर्फ्यू हटने और पहले की तरह लॉकडाउन के नहीं रहने के बाद सरकार ने यह तय किया है कि उपायुक्तों को दूसरी तिमाही का विकेंद्रीयकृत योजना का बजट जारी किया जाएगा।

इन दिनों सेब सीजन के बीच संपर्क सड़कों की अहम भूमिका होती है। ब्लॉक और पंचायतों के माध्यम से बनी इन सड़कों के लिए मरम्मत को बजट डीसी की ओर से ही जारी किया जाता है। इन सड़कों की पीडब्ल्यूडी भी कोई देखभाल नहीं करता है। ऐसे में ऐसी संपर्क सड़कों के लिए यह राहत की बात है। योजना सलाहकार वासु सूद ने डीसी को विकेंद्रीयकृत योजना का बजट जारी करने कर पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें