फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चौके-छक्के लगाएंगे नेता, न्यायाधीश और अफसर, 10 और 11 जून को 20-20 मैच

Sat, 06 May 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

क्रिकेट प्रतियोगिता में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और पत्रकारों के प्रतिनिधियों की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में 10 और 11 जून को नेता, न्यायाधीश और अफसर चौके-छक्के लगाएंगे। हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच करवाने जा रही है। दस जून को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और पत्रकारों के प्रतिनिधियों की टीमें भाग लेंगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार और हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष नरेश चौहान ने राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। उन्होंने इस वर्ष 10 जून से शिमला में एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से नशे जैसी बुराई के खिलाफ कारगर साबित हो सकते हैं। कहा कि वर्तमान में खेलों को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवसर पर नरेश चौहान ने राज्यपाल को अवगत कराया कि हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष क्रिकेट एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखने और खेलों के माध्यम से उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर संघ के महासचिव हरदयाल भारद्वाज भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें