प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष सत्ता पक्ष पर आक्रामक रहने की रणनीति बना रहा है। रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुला ली गई है। स्वास्थ्य सेवाओं, सड़कों की हालत, कानून व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी पर सत्ता पक्ष को घेरा जाएगा। इसके अलावा कोरोना की दूसरी लहर में सरकार की विफलता, बरसात के मौसम में प्रदेश में जानमाल के नुकसान को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी है।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार को राजधानी शिमला के विलीज पार्क स्थित नवनिर्मित सर्किट हाउस में शाम 7:30 बजे होगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के सभी विधायकों को इस बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्ला सोमवार सुबह 10:30 बजे पार्टी के मीडिया विभाग की अहम बैठक भी लेंगे।