प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि जन संपर्क के माध्यम से कांग्रेस का सदस्यता अभियान हर घर तक पहुंचाना है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीती प्रतिभा सिंह और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते रोहित ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी और फतेहपुर से भवानी सिंह को जीत पर बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी नेताओं को एकजुटता से आगे बढ़ने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान भी जारी रखा जाए। प्रदेश में हुए उप-चुनाव में कांग्रेस की जीत की गूंज पूरे देश में पहुंची है। केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य को कम करने के साथ तीन कृषि कानूनों को भी रद्द करने को मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि जन संपर्क के माध्यम से कांग्रेस का सदस्यता अभियान हर घर तक पहुंचाना है। उप चुनावों में पार्टी के सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ जो जनमत तैयार किया, उसी का परिणाम है कि प्रदेश में भाजपा चारों खाने चित हुई।
शुक्ला ने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीती प्रतिभा सिंह और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते रोहित ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी और फतेहपुर से भवानी सिंह को जीत पर बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता अभियान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर शुरू किया है। कांग्रेस ने अभी सेमीफाइनल जीता है अगले साल फाइनल में भी कांग्रेस की शानदार जीत होगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने चार साल के कार्यकाल के अपने चार काम तो प्रदेश के लोगों को बताएं। प्रदेश में हुए उप चुनावों परिणामों ने केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि प्रदेश में विजय संकल्प की शुरुआत हो रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के मार्गदर्शन में सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ इस उप चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। इससे पूर्व कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर पार्टी के सभी नेताओं ने अपने अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।