फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार विकास के पांच काम गिनाए, जो पूरे किए: विक्रमादित्य

Wed, 21 Oct 2020 05:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के बड़े-बड़े दावे कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि वह अपने विकास के  पांच काम गिनाए, जो प्रदेश में शुरू किए और उन्हें पूरा किया हो। अटल टनल को लेकर जिस प्रकार के बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं, वह बताए कि इस टनल निर्माण में उनका क्या योगदान है।

विज्ञापन


प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ पुलिस और प्रशासन के दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा है कि वह छात्रों की आवाज को दबने नहीं देंगे। छात्रों की मांग जायज हैं। छात्र हित की आवाज वह स्वयं प्रदेश विधानसभा के अंदर और  विश्वविद्यालय में जा कर भी उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश विश्वविद्यालय आरआरएस की राजनीति का अखाड़ा बन कर रह गया है।

जो कभी देश के अन्य विश्वविद्यालय से ऊपर अपनी उच्च गुणवत्ता को जाना जाता था, उसकी आज साख गिरती जा रही है। विश्वविद्यालय में योग्यता को दरकिनार किया जा रहा है। प्रदेश विश्वविद्यालय में नाभा या नागपुर के आदेश चल रहे है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसने रोहतांग टनल को भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। इसके निर्माण में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें