फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, होटल मालिक समेत 17 युवक-युवतियां गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2022 08:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)

सार

चायल के गांव नगाली के निजी होटल में पुलिस ने दबिश दी। डीएसपी संतोष शर्मा के नेतृत्व में रात करीब 10 बजे पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल में देह व्यापार चला हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी चायल के होटल में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में होटल मालिक और प्रबंधक समेत 17 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। दबिश के दौरान पुलिस को मौके से नशीले पदार्थ भी मिले हैं। कंडाघाट पुलिस थाना में प्रिवेंशन ऑफ इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चायल के गांव नगाली के निजी होटल में पुलिस ने दबिश दी। डीएसपी संतोष शर्मा के नेतृत्व में रात करीब 10 बजे पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल में देह व्यापार चला हुआ था। दबिश के बाद पुलिस ने पंजाब और हरियाणा की 24 से 30 आयु वर्ष के 10 लड़कों को गिरफ्तार किया। होटल मालिक और प्रबंधक को भी पुलिस गिरफ्त में लिया है।

हैरत की बात यह है कि पुलिस ने होटल में चेकिंग के दौरान 0.26 ग्राम चिट्टा, 3.78 ग्राम भांग बरामद की है। हरियाणा में बिकने वाली छह शराब की बोतलें भी बरामद की है। इसमें चार बोतलें खाली और दो बोतलें सील लगी हुई हैं। पुलिस ने सभी नशीले पदार्थों को कब्जे में लिया हैं।
विज्ञापन


वहीं पुलिस होटल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है कि यह व्यापार कब से चला हुआ था और पार्टी किसने आयोजित की थी। बहरहाल, रविवार को पुलिस ने सभी लोगों को रिहा कर दिया। डीएसपी सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें