दमकल विभाग की टीम नदी के उस पार फंसे किशोर को रेस्क्यू करने पहुंची। इसके बाद एक लंबी सीढ़ी को रस्सी के सहारे नदी में उतारा गया। नदी के दूसरी तरफ खड़े युवक को इस सीढ़ी के माध्यम से निकाला गया।
पर्यटन नगरी मनाली में वशिष्ठ के समीप एक किशोर ब्यास नदी के पार फंस गया। हालांकि किसी तरह से वह जान बचाने में कामयाब रहा और किनारे पर बैठ गया। दोनों तरफ से पानी की धारा होने के चलते उसको रेस्क्यू टीम ने बचाया। करीब आधा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद किशोर को सीढ़ियों के सहारे ब्यास से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार लीलामणि (17), पुत्र रोशन लाल, निवासी कलहाणी, जिला मंडी का कुत्ता ब्यास की जलधारा में बह गया। किशोर अपने कुत्ते को बचाने के लिए दौड़कर नदी में कूद गया। लेकिन पानी का प्रवाह तेज होने के चलते वह काफी आगे बह गया।
इस दौरान वह अपनी जान बचाकर नदी की दूसरी तरफ निकल गया। यहां पर वह एक छोटे टापू पर फंस गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद दमकल विभाग की टीम नदी के उस पार फंसे किशोर को रेस्क्यू करने के लिए पहुंच गई। इसके बाद एक लंबी सीढ़ी को रस्सी के सहारे नदी में उतारा गया। नदी के दूसरी तरफ खड़े युवक को इस सीढ़ी के माध्यम से निकाला गया।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग मनाली के एसएफओ प्रेम सिंह ने कहा कि विभाग की रेस्क्यू टीम में लीडिंग फायरमैन शेर सिंह, सेक्शन लीडर मोहर सिंह, प्रशामक दीवान सिंह, राजेंद्र, इंद्र सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी में फंसे किशोर को सुरक्षित निकाला गया है।