फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shinku La Pass: शिकुंला दर्रा बहाल, 10 दिन बाद जांस्कर रवाना हुए मनाली में फंसे लोग

Sat, 29 Apr 2023 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

एक दिन जांस्कर से मनाली की ओर और एक दिन मनाली से जांस्कर की ओर वाहन भेजे जा रहे हैं। शनिवार को भी मौसम साफ रहने के चलते शिकुंला दर्रे में स्थानीय वाहनों की आवाजाही सुचारु रही।
विज्ञापन
शिकुंला दर्रा से बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुद्रतल से 16,580 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिकुंला दर्रा स्थानीय वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। 18 अप्रैल को दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया था। सड़क खुलने पर 10 दिनों तक मनाली में फंसे जांस्कर के वाहन चालक शनिवार को घाटी के लिए रवाना हुए। सड़क किनारे बर्फ के ऊंचे ढेर होने के कारण फिलहाल यातायात एकतरफा बहाल है।

विज्ञापन


एक दिन जांस्कर से मनाली की ओर और एक दिन मनाली से जांस्कर की ओर वाहन भेजे जा रहे हैं। शनिवार को भी मौसम साफ रहने के चलते शिकुंला दर्रे में स्थानीय वाहनों की आवाजाही सुचारु रही। बीआरओ की मानें तो दर्रे में बर्फ के 15 से 20 फीट ऊंचे ढेर लगे हुए हैं। इसके कारण कुछ दिन वाहनों की आवाजाही एकतरफा रहेगी।

बीआरओ ने दर्रे को बहाल करने के बाद सड़क किनारे लगे बर्फ के ढेर को हटाना शुरू कर दिया है। दिन-रात सड़क पर बर्फ हटाने का कार्य जारी है। मनाली शिकुंला जांस्कर मार्ग बहाली व सड़क निर्माण का कार्य बीआरओ की योजक परियोजना के पास है। हालांकि, पर्यटकों को अभी भी शिकुंला दर्रा जाने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


सैलानियों के लिए दर्रा बहाल होते ही यहां पर भारी भीड़ उमड़ेगी। योजक परियोजना के चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि वीरवार रात को बर्फ हटाने का कार्य जारी रहा। रात करीब एक बजे सड़क एक तरफा खोली गई। थार रैली भी इसी मार्ग से होते हुए अटल टनल के साउथ पोर्टल तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें