फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी लोस सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा से पहले संगठन की नब्ज को टटोलेंगे नड्डा

Sat, 03 Jul 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

मंडी लोकसभा सीट से टिकट के लिए भाजपा की ओर से दावेदारों की फेहरिस्त लंबी हो चली है, ऐसे में कुल्लू पहुंच रहे नड्डा से टिकट के दावेदार अलग-अलग मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : twitter.com/JPNadda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी लोकसभा उपचुनाव से पहले कुल्लू जिला के दौरे पर आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। नड्डा पांच जुलाई को कुल्लू-मनाली पहुंचेंगे। मंडी लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा से पहले नड्डा प्रदेश भाजपा नेताओं की नब्ज टटोलेंगे। इसके बाद दिल्ली जाकर वह उम्मीदवार का नाम फाइनल कर सकते हैं। 

विज्ञापन


नड्डा के कुल्लू दौरे को लेकर जिला भाजपा तैयारियां में जुट गई है। मंडी लोकसभा सीट से टिकट के लिए भाजपा की ओर से दावेदारों की फेहरिस्त लंबी हो चली है, ऐसे में कुल्लू पहुंच रहे नड्डा से टिकट के दावेदार अलग-अलग मुलाकात कर सकते हैं। नड्डा पांच जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय कुल्लू के देव सदन में संगठन की बैठक लेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ कई मंत्री व विधायक भी शामिल होंगे। बैठक में न केवल मंडी उपचुनाव पर चर्चा होगी बल्कि 2022 का रोडमैप भी तैयार किया जाएगा। बैठक के बाद वह अपने घर शास्त्री नगर जाएंगे और रात को यहीं पर रुकेंगे। 

सासे में उतरेगा नड्डा का हेलीकाप्टर 
नड्डा पांच जुलाई को सुबह 9.10 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे और 10:10 बजे वह मनाली स्थित सेना के हेलीपैड सासे में उतरेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से अटल टनल रोहतांग जाएंगे। टनल देखने के बाद उनका काफिला सिस्सू हेलीपैड तक जाएगा। 11:25 बजे सिस्सू से उनका हेलीकाप्टर भुंतर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर 12:00 बजे वह कुल्लू पहुंचेंगे। छह जुलाई को सुबह 10:00 बजे नड्डा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें