फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद बरामद हुआ नदी में डूबे भाजपा नेता का शव

Thu, 16 Jul 2020 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

टौंस नदी में नहाते वक्त डूबे शिलाई भाजपा के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का शव बरामद हो गया है। वीरवार सुबह पांचवें दिन उत्तराखंड के इछाड़ी डैम में उनका शव मिला। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर छा गई है। पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित तमाम भाजपा नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते रविवार दोपहर नेगी अपने दोस्तों के साथ टौंस नदी में नहाने के लिए उतरे थे। पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूब गए। नदी के पानी में बहने से वह लापता हो गए थे। पांच दिनों तक इलाके में उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह डैम के समीप शव बहता हुआ देखा गया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शिलाई थाना पुलिस के एसएचओ मस्त राम ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें