फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हमीरपुर में बड़ा हादसा, कच्चे मकान का एक हिस्सा गिरा, भीतर सो रहे मां और बेटे की मौत

Mon, 04 Apr 2022 06:32 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

नादौन के तहत आने वाले न्याटी (जंदली राजपूतां) क्षेत्र में रविवार रात 11:00 बजे स्लेटपोश कच्चे मकान का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में मलबे में दबकर मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है। महिला के पति घायल हैं। तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। 
विज्ञापन
हमीरपुर में घर का एक हिस्सा गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के तहत आने वाले न्याटी (जंदली राजपूतां) क्षेत्र में रविवार रात 11:00 बजे स्लेटपोश कच्चे मकान का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में मलबे में दबकर मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है। महिला के पति घायल हैं। तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे।  बताया जा रहा है कि कच्चे मकान के दो कमरे धरातल पर जबकि दो ऊपरी मंजिल पर थे। जहां मां-बेटा थे, उस तरफ का ऊपर और नीचे का कमरा गिरा है। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमघट लग गया। घायल का अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है जबकि मां मीना देवी (35) और बेटे सक्षम (9) का सोमवार को गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन


हादसे के वक्त साथ लगते कमरे में मीना देवी की सास सीलमा देवी (60) सो रही थीं, जो बाल-बाल बच गईं। बेटी सुमाक्षी (14) चाचा के घर पर थीं। मीना देवी के पति वीरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नलसूही जिला कांगड़ा में बतौर कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। पुलिस थाना नादौन के प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। कांगू के नायब तहसीलदार बलवंत सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें