फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सावधान ! एटीएम पर मदद के बहाने ठगी कर रहे हैं शातिर, अजनबी की मदद न लें

Sat, 10 Jan 2026 01:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

पुलिस के अनुसार ठग एटीएम के आसपास खड़े होकर मदद का झांसा देते हैं और पलक झपकते ही उपभोक्ता का एटीएम कार्ड बदल देते हैं।
विज्ञापन
एटीएम फ्राॅड से सावधान! - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में एटीएम ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने आम लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। पुलिस के अनुसार ठग एटीएम के आसपास खड़े होकर मदद का झांसा देते हैं और पलक झपकते ही उपभोक्ता का एटीएम कार्ड बदल देते हैं। इसके बाद वे चोरी किए गए कार्ड और पिन के जरिये खाते से रकम निकाल लेते हैं। पुलिस ने कहा है कि एटीएम पर लेनदेन हमेशा स्वयं करें। अजनबी की मदद न लें, चाहे वह कितना ही भरोसेमंद क्यों न लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड और पिन की जानकारी किसी के साथ साझा न करें और पिन डालते समय कीपैड को हाथ से ढककर रखें। यदि मशीन में कोई समस्या आए तो सीधे बैंक या एटीएम हेल्पलाइन से संपर्क करें, न कि आसपास खड़े लोगों से। पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी ने कहा है कि यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cyber-crime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें