फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Tunnel: अटल टनल के पास हुआ हिमस्खलन, 45 मिनट बंद रहा यातायात

Fri, 17 Feb 2023 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मनाली-लेह नेशनल हाईवे के साथ ही लाहौल घाटी के कई इलाकों में हिमस्खलन हो रहा है। सोलंगनाला से अटल टनल के साउथ पोर्टल तक का क्षेत्र हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।
विज्ञापन
हिमस्खलन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली-लेह नेशनल हाईवे-3 पर बनी अटल टनल रोहतांग से कुछ किलोमीटर पीछे स्नो गैलरी में शुक्रवार दोपहर को हिमस्खलन हुआ। इस कारण सड़क पर बर्फ का ढेर लग गया। इससे हाईवे करीब 45 मिनट तक अवरुद्ध रहा। गनीमत रही कि हिमस्खलन की घटना के दौरान सड़क पर कोई वाहन नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मशीनरी लगाकर हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।

विज्ञापन


मनाली-लेह नेशनल हाईवे के साथ ही लाहौल घाटी के कई इलाकों में हिमस्खलन हो रहा है। सोलंगनाला से अटल टनल के साउथ पोर्टल तक का क्षेत्र हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। वीरवार दोपहर को भी सोलंगनाला के समीप ही हिमस्खलन हुआ था। इससे आधे घंटे तक हाईवे यातायात के लिए बंद रहा। शुक्रवार को हाईवे पर सोलंगनाला से कुछ किलोमीटर आगे अटल टनल से पहले स्नो गैलरी के समीप हिमस्खलन हुआ।

सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की मशीनरी तुरंत बर्फ हटाने के लिए लगाई गई। वाहन चालक खेमराज ने बताया कि हिमस्खलन के कारण हाईवे बंद रहा। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बर्फ हटाने के बाद हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि इस मार्ग पर सफर करते समय सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें