फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती एक मार्च से, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवा हो जाएं तैयार

Thu, 31 Dec 2020 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सेना भर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के युवा सेना में भर्ती होने के लिए तैयार हो जाएं। आर्मी भर्ती कार्यालय हमीरपुर के तहत आर्मी भर्ती रैली का आयोजन एक मार्च से 16 मार्च तक इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम ऊना में किया जाएगा। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 13 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। युवा सिपाही सामान्य डयूटी, सिपाही क्लर्क की भर्ती में भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन


पंजीकरण करवाने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 फरवरी के बाद उनकी ई-मेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए समय व स्थान के अनुसार रैली में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। कोविड-19 के लिए जारी निर्देशों का पालन करना रहेगा। मास्क, ग्लब्ज, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर लाना अनिवार्य रहेगा।

वहीं अभ्यर्थियों को सरकारी अस्पताल या लैबोरेटरी से कोरोना लक्षण रहित या कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट लाना भी जरूरी होगा। यह रिपोर्ट तीन दिन से पुरानी नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

इसके अलावा जेसीओ (आरटी) और हवलदार(एसएसी) की रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इनमें भाग लेने वाले पात्र अभ्यर्थी भी पंजीकरण करवा सकते हैं। रैली के दौरान

शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेजों में उत्तीर्ण होने वाले युवाओं का मेडिकल होगा। मेडिकल में पात्र युवा लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। लिखित परीक्षा की तिथि व अन्य सूचना भर्ती रैली के दौरान पात्र अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने कहा कि रैली में भाग लेने वाले युवा 13 फरवरी तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं। उन्होंने भर्ती रैली के दौरान रुपये की मांग करने वालों से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें