फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार करोड़ से संवरेगी नगर के हाईवे की सूरत ़औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के बदहाल करीब साढ़े छह किलोमीटर लंबे नैनीताल हाईवे की सूरत को बदलवाने की कवायद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कर दी है। राज्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों से केंद्र सरकार ने बदहाल का निर्माण कराने को साढ़े चार करोड़ रुपये जारी किए हैं। नववर्ष में हाईवे का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि नगर व क्षेत्र के लोग उनसे काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी से नगर से गुजरकर नया गांव स्थित मन्नत गार्डन तक बेहद जर्जर हालत में है। जिसका निर्माण कराने की मांग लोग उनसे कर रहे थे। चूंकि, नगर के बीच से गुजरने वाला उक्त हाईवे नेशनल हाईवे अथारिटी के आधीन आता है। उन्होंने केंद्र सरकार से जर्जर हाईवे जो कि करीब साढ़े छह किलोमीटर है का निर्माण कराने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने उनकी अर्जी को स्वीकार कर लिया और साढ़े चार करोड़ रुपये की धनराशि हाईवे निर्माण को स्वीकृत कर संबंधित के लिए अवमुक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि बाईपास के बीच का रोड बेहद महत्वपूर्ण है। जिसका निर्माण हाट मिक्स के जरिए किया जाएगा। हाईवे का निर्माण होने से नगर से गुजरने वालों को बेहद आसानी होगी। उन्होंने कहा कि अधूरे हर कार्य को शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें