इस सीजन के लिए 7.50 रुपये बढ़ाया जाए एमआईएस का रेट
संयुक्त किसान मंच इस साल सेब सीजन से एमआईएस के तहत सेब खरीद का रेट ए ग्रेड के लिए 80 रुपये, बी ग्रेड के लिए 60 रुपये और सी ग्रेड के लिए 40 रुपये किलो निर्धारित करने की मांग उठा रहा है। मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान का कहना है कि सरकार की ओर से सी ग्रेड के लिए तय किए गए 12.50 पैसे प्रतिकिलो के दाम को बढ़ाकर इस साल न्यूनतम 20 रुपये करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस साल सूखे के कारण सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है, लगातार दूसरे साल बागवानों की फसल टूटने की संभावना है।