केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इंडिया एलायंस में केवल भ्रष्ट लोग हैं। अनुराग ठाकुर रविवार को डीडीयू अस्पताल पहुंचे थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर अस्पताल में मरीजों को फल बांटने के लिए आए थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से इंडिया एलायंस पर पूछे सवाल पर कहा कि इसमें केवल भ्रष्ट लोग हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस और उनके नेता संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सनातन धर्म को अपमानित कर रहे हैं। वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में कहा कि इसके लाभ ही लाभ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास नेता नहीं हैं, जो दम रखते हों कि वह चुनाव जीत पाएं। अब तक एलायंस की चार बैठकें हो गईं लेकिन स्थिति यह है कि वह न तो चेहरा ढूंढ पाए और न ही संयोजक।
प्रियंका गांधी बीते दिनों हिमाचल दौरे पर थी। इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने हिमाचल के बारे में सोचा यह अच्छा है। उन्होंने बताया कि मोदी हिमाचल की भरपूर मदद कर रहे है। उधर, विश्वकप के दौरान सट्टेबाजों को पकड़ने पर पूछे सवाल पर कहा कि इसके लिए स्थानीय पुलिस इस पर कार्रवाई करें।