फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambuja Cement: अंबुजा सीमेंट कंपनी में 200 कर्मचारी, 61 एक साथ लेंगे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

Fri, 28 Apr 2023 12:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट (सोलन)

सार

अदाणी समूह की ओर से बीते दिनों एक पत्र में कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों से कहा गया कि ट्रक को परिवहन कार्य या कंपनी में नौकरी का विकल्प चुनें।
विज्ञापन
अंबुजा सीमेंट उद्योग दाड़लाघाट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबुजा सीमेंट उद्योग में कार्यरत 61 कर्मचारी 30 अप्रैल को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लेंगे। 29 अप्रैल को अंबुजा सभागार में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। उद्योग में करीब 200 कामगार हैं। इनमें 61 कामगारों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना वीआरएस लेने का फैसला लिया है। इन 61 कर्मचारियों में 34 कर्मचारी स्थानीय लैंड लूजर्स हैं।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अदाणी समूह की ओर से बीते दिनों एक पत्र में कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों से कहा गया कि ट्रक को परिवहन कार्य या कंपनी में नौकरी का विकल्प चुनें। कंपनी प्रबंधन ने नवंबर में एक सहमति पत्र जारी किया और ट्रक को उनके या उनके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाले ट्रकों का विवरण प्रस्तुत करने के लिए 90 दिन का समय दिया, जो इसके साथ परिवहन कार्य में लगे थे।

ऐसे में अब कहीं न कहीं इन कर्मचारियों पर सेवानिवृत्ति का दबाव भी बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि कंपनी वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों को काफी फायदा दे रही है। उधर, जिला सोलन ट्रांसपोर्टर ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव सोसायटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) के प्रधान जयदेव कौंडल ने कहा कि प्रबंधन का इस तरह का फैसला गलत है।
विज्ञापन


सीमेंट उद्योग के लिए जमीन का अधिग्रहण किया तो परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया। उद्योग में नौकरी करना लैंड लूजर्स का हक है। कंपनी के कहने पर ही ट्रक डाले गए थे। वीआरएस के नाम पर लैंड लूजर्स कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लेने के लिए मजबूर कर दिया। जयदेव कौंडल ने सरकार से इस मसले में हस्तक्षेप की मांग की है। एसडीएम यादवेंद्र पाल का कहना है कि उन्होंने आज ही ज्वाइन किया है। मामला क्या है, इसका पता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें