फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मोटरकार का कालका से शिमला का किराया 800 रुपये

Sun, 14 Mar 2021 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • ऑनलाइन और काउंटर पर बुकिंग सुविधा आज से शुरू
  • जनवरी 2019 से बंद थी रेल मोटरकार सेवा 
विज्ञापन
रेल मोटरकार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर 18 मार्च से शुरू होने वाली रेल मोटरकार का किराया 800 रुपये निर्धारित किया है। रविवार से मोटरकार की एडवांस ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। कालका-शिमला ट्रैक पर जनवरी 2019 से रेल मोटरकार का संचालन बंद था। रेलवे ने मोटरकार की टाइमिंग पर एक अन्य गाड़ी का संचालन शुरू कर दिया था। रेल मोटरकार फर्स्ट क्लास का बेस फेयर 710 रुपये, रिजर्वेशन चार्ज 50 रुपये, जीएसटी लगभग 40 रुपये कुल 800 रुपये तय किया है।

विज्ञापन


इस बार रेल मोटरकार को कालका शताब्दी के कनेक्शन में चलाया जा रहा है। शिमला से रेल मोटरकार की वापसी का समय पहले जहां शाम 3:50 बजे निर्धारित था इस बार बदलकर 11:40 बजे तय किया है। रेल मोटरकार शाम 4:30 बजे कालका पहुंच जाएगी जिसके चलते दिल्ली जाने वाले यात्री आसानी से दिल्ली शताब्दी पकड़ सकेंगे। कालका से दिल्ली के लिए शताब्दी के छूटने का समय 5:45 है।

पैक चल रहीं शेड्यूल ट्रेनें
कालका-शिमला ट्रैक पर चल रही शेड्यूल ट्रेनें इन दिनों पैक चल रही हैं। शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस 04527, कालका-शिमला फेस्टिवल स्पेशल 04515, कालका-शिमला स्पेशल 04529 वीकेंड के लिए एडवांस बुक चल रही है। कालका-शिमला विस्ताडोम स्पेशल में बुकिंग के लिए खूब मारामारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें