फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अवतार’ के आसरे राजनीतिक भविष्य संवारने में जुटे नेता

Sun, 14 Mar 2021 01:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
नेताजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में अब नेता ‘अवतार’ के आसरे अपना राजनीतिक भविष्य संवारने में जुट गए हैं। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पीएम नरेंद्र मोदी को शिव अवतार बताया तो अब एक और नेता सीएम जयराम ठाकुर को कृष्ण बताकर खुद सुदामा बन गए हैं। देवभूमि में देवताओं के सहारे राजनीति तो अरसे से होती रही है, अब भगवान के अवतारवाद का यह नया पैंतरा भी चलने लगा है। 

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के दिन शिमला में एक कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिव का अवतार बता कर नई सियासी हलचल शुरू कर दी। संयोग देखिए, यह बयान ठीक ऐसे समय में आया, जब उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक हुई है। भारद्वाज ‘अवतार’ बताने के अपने तर्क दे रहे हैं। दूसरे दिन भी वह अपने दावे पर टिके रहे हैं। इस पर भारद्वाज सोशल मीडिया में ट्रोल भी हुए, मगर दिल्ली तक चर्चा के केंद्र में आ गए।

भारद्वाज हिमाचल भाजपा की मुख्यधारा के नेता हैं। उनके इस बयान का मर्म क्या है, यह तो भविष्य जाने, पर वह अपनी चरम आस्था प्रकट कर चुके हैं। अब कांगड़ा जिले में जयराम ठाकुर को कृष्ण और खुद को सुदामा बता कर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने भी मंत्री सुरेश भारद्वाज का अनुकरण किया है। परमार भी संगठन की तरह सरकार में भी सम्मानजक स्थान पाने के ख्वाहिशमंद रहे हैं।
विज्ञापन


इससे उन्हें किसी निगम या बोर्ड की सरदारी मिलेगी कि नहीं, यह भी आगामी समय बताएगा। आने वाले दिनों में अवतार बताने का यह सिलसिला और भी लंबा चल सकता है। पहली बार सांसद बनने से पूर्व मंडी में रामस्वरूप शर्मा ने भी लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को कृष्ण और खुद को सुदामा की संज्ञा दी थी। वह लगातार दूसरी बार सांसद भी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें