फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: वीरभद्र का एक और कैलेंडर जारी, इस बार राठौर की तस्वीर गायब

Wed, 12 Jan 2022 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

वीरभद्र सिंह के कैलेंडर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं। कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। कैलेंडर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीरभद्र समर्थक कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कैलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का एक और कैलेंडर जारी होने से प्रदेश कांग्रेस में राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला के बाद अब होली लाज से कैलेंडर जारी किया गया है। हाल ही में मोदी-जयराम के फोटो वाले सरकारी कैलेंडर को काउंटर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह का कैलेंडर जारी किया था। इसे वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकार्पित किया था।

विज्ञापन


उस दौरान वीरभद्र सिंह के बेटे एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह उपस्थित नहीं थे। कैलेंडर में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की तस्वीर भी थी। अब विक्रमादित्य सिंह ने एक और कैलेंडर जारी किया है। इसमें राठौर की तस्वीर नहीं है।  कैलेंडर पर होली लाज जाखू, शिमला लिखा गया है। इसके अलावा आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. वीरभद्र सिंह की पुण्य स्मृति को समर्पित (1934-2021) लिखा गया है। इसके ठीक नीचे कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ भी छापा गया है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि पहले प्रदेश कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह का कैलेंडर जारी किया था। अब उन्होंने अपने निजी आवास होली लाज से जोड़कर कैलेंडर जारी किया है। उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सिंह के कैलेंडर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं। कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। कैलेंडर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीरभद्र समर्थक कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें