फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रदेश के 19.5 लाख उपभोक्ताओं को डिपुओं में महंगी मिलेगी उड़द और चना दाल, जानें नए दाम

Fri, 05 Sep 2025 10:39 AM IST
Krishan Singh गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)

सार

 प्रदेश के 19.5 लाख उपभोक्ताओं के लिए मलका, उड़द और चना दाल डिपुओं में जल्द पहुंचेंगी।
विज्ञापन
दालें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 19.5 लाख उपभोक्ताओं के लिए मलका, उड़द और चना दाल डिपुओं में जल्द पहुंचेंगी। उड़द दाल आठ से 10 रुपये, चना दाल 12 रुपये महंगी मिलेगी। मलका दाल पहले के दाम पर ही मिलेगी। उड़द दाल गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों को पहले 68 रुपये प्रति किलोग्राम और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को 58 रुपये में मिलती थी, जो अब बढ़कर 76 रुपये प्रति किलो हो गई है। चना दाल 60 रुपये से बढ़कर 72 रुपये और मलका दाल 66 रुपये में ही मिलेगी।

विज्ञापन


एमसीसीए से इसकी सप्लाई शुरू हो चुकी है। प्रदेश में सरसों तेल की आपूर्ति 27 लाख लीटर है। इसके लिए निविदाएं शुक्रवार को खुलेंगी, जिससे उपभोक्ताओं को नियमित और जल्द सप्लाई का रास्ता साफ हो जाएगा। दालों की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण सपोर्ट प्राइस में बढ़ोतरी और पैकिंग पर पांच प्रतिशत टैक्स है। हालांकि, यह कीमतें बाजार से कम हैं। वर्तमान में बाजार में उड़द दाल 120 रुपये, मलका दाल और चना दाल 90 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही हैं। प्रदेश के डिपुओं में 9 लाख लीटर रिफाइंड तेल की आपूर्ति पहले से जारी है। उपभोक्ताओं को यह 125 रुपये प्रति लीटर की दर से 910 एमएल पैक में मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें