जानकारी के मुताबिक एचपीएमसी के परवाणू संयंत्र में लगभग 1210 मीट्रिक टन सेब का कंसंट्रेट जूस (गाढ़ा जूस) रखा गया था। जांच की गई तो कुल 18.50 मीट्रिक टन जूस कम पाया गया। यह मामला एचपीएमसी प्रबंधन के संज्ञान में आया तो उच्च अधिकारी हरकत में आए।
बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम(एचपीएमसी) का 20 लाख का सेब जूस कौन गटक गया। एचपीएमसी के हिमाचल प्रदेश के परवाणू संयंत्र से 18.50 मीट्रिक टन जूस गायब हो गया है। यह गोदाम से कहां चला गया, फिलहाल पहेली बना हुआ है। इसमें घपले की आशंका जताई जा रही है। इधर, एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक हफ्ते में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की हैै। इस रिपोर्ट के आने के बाद संबंधित अफसरों पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एचपीएमसी के परवाणू संयंत्र में लगभग 1210 मीट्रिक टन सेब का कंसंट्रेट जूस (गाढ़ा जूस) रखा गया था। जांच की गई तो कुल 18.50 मीट्रिक टन जूस कम पाया गया। यह मामला एचपीएमसी प्रबंधन के संज्ञान में आया तो उच्च अधिकारी हरकत में आए। बताते हैं कि जूस कहां गया, इस पर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में परवाणू के अधिकारियों रिपोर्ट भी तलब कर दी है। परवाणू संयंत्र में बीस लाख कीमत का18.50 मीट्रिक टन जूस कम पाया गया है। अधिकारियों से हफ्ते में रिपोर्ट मांगी गई है। कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। -राजेश्वर गोयल, प्रबंध निदेशक, एचपीएमसी