फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 19 आईटीआई में शुरू होंगे नए ट्रेड, विश्व बैंक ने जारी किए 12 करोड़

Wed, 24 Jun 2020 01:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी शिक्षा विभाग को प्रदेश के 19 आईटीआई में बाजार की मांग अनुसार नए ट्रेड शुरू करने के लिए विश्व बैंक  ने 12 करोड़ का बजट जारी किया है। विश्व बैंक ने आईटीआई को मजबूत करने के लिए कुल 20 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इस राशि की पहली किस्त प्रदेश सरकार को प्राप्त हो गई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में चिन्हित किए गए 19 आईटीआई में जल्द ही आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत नए ट्रेड शुरू किए जाएंगे। इस योजना के तहत उद्योगों और बाजार की मांग के अनुसार नए ट्रेड शुरू होने से युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन ट्रेड के शुरू होने से प्रदेश के युवाओं को बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश में ही युवा अपने कौशल को निखार सकेंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि भारत सरकार आईटीआई को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाएं चला रही है। इसके तहत ही विश्व बैंक ने हिमाचल के लिए 12 करोड़ का बजट जारी किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद नए ट्रेड की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर उद्योगपतियों के साथ भी चर्चा की जाएगी। वर्तमान समय में औद्योगिक इकाइयों में किस तरह के रोजगार की अधिक जरूरत है। इसको ध्यान में रखते हुए नए ट्रेड शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें