नवोदय विद्यालय पपरोला में आयोजित जेएनवी समिति चंडीगढ़ संभाग के दो दिवसीय सांस्कृतिक एकता सम्मेलन के समापन समारोह में सांसद शांता कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
शांता कुमार ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में डिग्री देने वाली दुकानों का प्रचलन बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्राइमरी स्कूल अध्यापकों के टेस्ट परिणाम पर उन्हें भारत में पढ़ाई के स्तर की चिंता सताने लगी थी। मन उदास हो गया था। लेकिन जेएनवी में बच्चों की गतिविधियों को देखकर उन्हें सुकून मिला है।
उन्होंने कहा कि देश के 595 जेएनवी बच्चों को ऊंचे स्तर की शिक्षा दे रहे हैं। मैं पीएम मोदी से अन्य सरकारी स्कूलों में भी ऐसा स्तर बनाने पर बात करूंगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें 96 करोड़ लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वे इस जिम्मेवारी को निभाने में प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि देश की राजनीति आनंद देने वाली नहीं है। वह राजनेता या केंद्रीय मंत्री बनकर नहीं बल्कि शिक्षक के रूप में खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।