बारिश से सबसे अधिक असर मंडी जिले में देखने को मिला है। यहां कुल 28 सड़कें बंद हैं, जबकि 198 डीटीआर बाधित हुए हैं। सड़क बंद होने की घटनाएं थलोट, गोहर और सराज उपमंडलों में सामने आई हैं। कुल्लू जिले में 12 सड़कें बंद हुई हैं। इनमें बंजार, कुल्लू, मनाली और निरमंड उपमंडल शामिल हैं। जिले में 11 डीटीआर भी प्रभावित हुए हैं। लाहौल-स्पीति में दो सड़कें बंद हैं। रिपोर्ट के अनुसार फूरा से जाहलमा नाला तक वैकल्पिक मार्ग बंद है। जिले में एक डीटीआर भी आंतरिक खराबी के कारण प्रभावित हुआ है। ऊना जिले में दो सड़कें बंद हैं। इनमें पंजाब सीमा के पास अजौली-सनोली सड़क और भदेरकली से जैलो दी बड़ लिंक रोड शामिल हैं। इन मार्गों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में सड़कों या बिजली आपूर्ति से जुड़ी कोई बड़ी बाधा दर्ज नहीं की गई है।