फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भारत की जर्सी में दिख सकते हैं मंयक सैणी और अनिल जस्टा, इंडिया कैंप के लिए चयन

Mon, 05 Jan 2026 12:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।

सार

सोलन के नालागढ़ के मंयक सैणी और सिरमौर के शिलाई के जासवी गांव के अनिल जस्टा टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
मंयक सैणी और अनिल जस्टा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के दो कबड्डी खिलाड़ियों का इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। सोलन के नालागढ़ के मंयक सैणी और सिरमौर के शिलाई के जासवी गांव के अनिल जस्टा टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं। इंडिया कैंप बंगलूरू में 5 जनवरी लगेगा। यह एक महीने तक चलेगा। इसके बाद वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स के लिए टीम का चयन किया जाएगा। अभी दोनों खिलाड़ी प्रो-कबड्डी लीग में खेलते हैं। नालागढ़ के किरपालपुर पंचायत के गुरनाम सिंह के घर में पैदा हुआ मंयक सैणी को बचपन से ही कबड्डी खेलने का शौक रहा। उनके गुरु और खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा के कोच संजीव ठाकुर ने उनके खेल को तराशा। मंयक एक बार जूनियर नेशनल, दो बार सीनियर नेशनल खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में गोल्ड जीत चुके हैं। इनके खेल को देखते हुए उन्हें प्रो-कबड्डी में हरियाणा स्टीलर ने खरीदा। उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। उनके इंडिया कैंप में चयन होने से प्रशंसकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। इधर, सिरमौर के जासवी गांव के अनिल जस्टा को प्रो-कबड्डी लीग में यू-मुंबा ने 78 लाख में खरीदा। अनिल जस्टा रोनहाट उप तहसील के जसवीं गांव के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन से ही कबड्डी का शौक रहा। साधारण परिवार में जन्मे अनिल ने परिश्रम और अनुशासन के बल पर अपने खेल को निखारा। अनिल रेडर हैं और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। वह 7 को जनवरी को कैंप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें