नंगल के गुग्गा माड़ी मंदिर के पास पहाड़ियों में भड़की आग
वहीं, बीती रात नंगल के गुग्गा माड़ी मंदिर के निकट बनी पहाड़ियों में भीषण आग लग गई और इस आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं। आनन-फानन में नगर काउंसिल नंगल व बीबीएमबी के अग्रिशमन विभाग की टीमों को फोन कर मदद मांगी गई और लगभग 25 मिनटों में बाद अग्रिशमन विभाग की दो गड़ियां मौके पर पंहुचीं और आग पर काबू पाया। जहां आग लगी थी वहां से कुछ ही दूरी पर झुग्गियां भी थीं और अगर समय रहते आग पर काबू ना पाया जाता तो नुकसान अधिक हो सकता था। आग के चपेट में आने से वन संपदा जल कर राख हो गई।