फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल मंडी हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देगी सरकार

Mon, 14 Aug 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले के कोटरोपी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए परिवहन मंत्री जीएस बाली दिल्ली से फ्लाइट में गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हादसे के दौरान एचआरटीसी की दो बसें कोटरोपी में थी। इनमें मनाली से कटरा जा रही बस के शाहपुर में बदले ड्राइवर से मिली जानकारी के अनुसार बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।

उन्होंने कहा कि हादसे में मृतक यात्रियों के परिजनों को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। घटना में घायल सभी लोगों का पूरा उपचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं किसी के वश में नहीं होती हैं लेकिन इससे सबक लेते हुए भविष्य में और अधिक सुरक्षित पर्यावरण के बारे में सोचना होगा।
विज्ञापन


बाली ने कहा कि राहत व बचाव दलों द्वारा मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसके पश्चात बाली सड़क मार्ग से घटनास्थल को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें