फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंडस्लाइड हादसा: छोटा पड़ा श्मशान, पिता की चिता पर जली दो बेटियां, बेटा

Thu, 17 Aug 2017 04:14 PM IST
जितेंद्र कुमार/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के कोटरोपी हादसे में मारे गए लोगों को जलाने के लिए शमशानघाट भी छोटा पड़ गया। हादसे में मारे गए यूपी के प्रताप राणा की चिता पर ही उसके बेटे और दो बेटियों को जलाया गया। कोटरोपी त्रासदी मऊ और आजगम गढ़ को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दे गया।
विज्ञापन


लाशों का जमघट इस कदर था कि शमशान भी छोटा पड़ गया। गौर हो कि इस हादसे में 48 लोगों की मौत हुई है। प्रताप राणा निवासी मऊ उत्तर प्रदेश (35) उनकी बड़ी बेटी वैष्ण्वी (14), वैभवी उर्फ बुलबुल (4) तथा बेटे तेजस्वी (6) का मंगलवार देर सांय जोगिंद्रनगर स्थित शमशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उनकी धर्मपत्नी मधु (34) का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। मृतक के भाई उदय प्रताप सिंह ने चिताओं को मुखाग्नि दी। बस समेत मलबे में दफन मऊ और आजमगढ़ के 13 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। जबकि, तीन महिलाओं मधु, संगीता और वंदना का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दिन भर जलती रही चिताएं

इसके अलावा सूर्यदेव (33) पुत्र श्याम देव सिंह खारूता गांव जिला बलिया, महक उर्फ अनुकंपा (11) पुत्री सूर्यदेव, सत्य प्रकाश (9) पुत्र सूर्यदेव, कृष पुत्र अखिलेश सिंह कुरथी जाबरपुर पूरा बाजार मऊ, तन्नू (11) साल पुत्री अखिलेश के अलावा चार युवकों पवन कुमार

(24) पुत्र राजेंद्र प्रशाद जिला अतरेट बाजार तहसील गुंडनपुर जिला आजम गढ़ यूपी, उमेश सोनी पुत्र अवदेश सोनी 22, कन्हैया पुत्र दीनदयाल 23 वर्ष  अतरेट बाजार तहसील गुंडनपुर जिला आजम गढ़ यूपी, दीप चंद पुत्र शिव शंकर उम्र 32 साल गांव और डाकघर गोलानापुर पीओ खासीपुर जिला आजम गढ़ के शवों की शिनाख्त भी हो गई है।
विज्ञापन

रेस्कयू चौथे दिन भी जारी, दो के दबे होने की आशंका

कोटरोपी त्रासदी के चौथे दिन भी रेस्कयू जारी रहा। बुधवार को परिचालक का आधा शव भी बरामद हो गया है। इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति का शव बरामद नहीं हुआ है। अभी मलबे में दो और शव दबे पड़े हैं। अब तक कोटरोपी हादसे में 46 लोगों के शव बरमाद हुए हैं।

इनमें से 3 कटड़ा बस की सवारियां, एक बाइक चालक और 42 चंबा-मनाली बस में सवार यात्रियों के शव हैं। इनमें 45 की शिनाख्त हो चुकी है।

जबकि एक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला का डीएनए करवाया जा रहा है।  उधर, डीसी मंडी संदीप कदम ने कहा कि कुल 46 शव बरामद कर लिए गए है। वीरवार को परिचालक सतपाल का आधा शव भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें