फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election Result 2024: मुख्यमंत्री सुक्खू समेत नौ मंत्री, पांच सीपीएस नहीं बचा पाए अपने दुर्ग

Wed, 05 Jun 2024 10:48 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू समेत मंत्री, सीपीएस लोकसभा चुनाव में अपने दुर्ग नहीं बचा पाए हैं। 
विज्ञापन
सीएम सुक्खू समेत 8 मंत्री और 5 सीपीएस नहीं बचा पाए दुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में मतों की बढ़त न दिलाकर मुख्यमंत्री सुक्खू सहित कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा अपने दुर्ग नहीं बचा सके।  इनके अलावा पांच मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, किशोरी लाल, रामकुमार, सुंदर सिंह ठाकुर और संजय अवस्थी भी लोकसभा चुनाव में अपने हलकों से कांग्रेस प्रत्याशियों को लीड नहीं दिला सके। हालांकि, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर और सीपीएस मोहनलाल ब्राक्टा ने ही अपने-अपने क्षेत्र से लीड दिलाकर सरकार की लाज बचाई।    मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 2143 मतों की लीड मिली। मतगणना के 11वें राउंड में अनुराग ने यह बढ़त बनाई। 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश के गृह क्षेत्र हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 1535 मतों की लीड मिली। प्रदेश कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेताओं का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा। शिमला संसदीय सीट से पांच मंत्रियों में से सिर्फ एक मंत्री रोहित ठाकुर ने ही जुब्बल कोटखाई से लीड दिलाई। जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस को 5937 और मुख्य संसदीय सचिव मोहनलाल ब्राक्टा के रोहड़ू से कांग्रेस को 9045 मतों की बढ़त मिली।

मंत्री हर्षवर्धन चौहान शिलाई से, धनीराम शांडिल सोलन से, विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से, अनिरुद्ध सिंह कसुम्पटी से लीड नहीं दिला सके। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के रेणुका से भाजपा को 4485, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के अर्की से 15484, रामकुमार चौधरी के दून से भाजपा को 13082 मतों की लीड प्राप्त हुई। करीब डेढ़ वर्ष पहले भारी मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचे यह दिग्गज लोकसभा चुनाव में फेल साबित हुए।  

  ठियोग से विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर को भी लीड नसीब नहीं हुई। भटियात से भाजपा को 13166 मतों की लीड मिली। पालमपुर से आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल मुख्य संसदीय सचिव हैं। पालमपुर में भाजपा को 8718 और बैजनाथ में 17081 मतों की बढ़त मिली। नगरोटा से रघुवीर बाली कैबिनेट रैंक वाले पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हैं। यहां भाजपा ने 8221 वोट अधिक प्राप्त किए। 

किस दिग्गज के हलके में भाजपा को कितनी लीड
नाम                                क्षेत्र             भाजपा को लीड

सुखविंद्र सिंह सुक्खू            नादौन            2143 
धनीराम शांडिल                सोलन             5016
चंद्र कुमार                       जवाली            12640 
हर्षवर्धन चौहान                शिलाई            2317  
अनिरुद्ध सिंह                 कसुम्पटी            6039   
विक्रमादित्य सिंह            शिमला ग्रामीण     6448  
राजेश धर्माणी                घुमारवीं            13753   
यादवेंद्र गोमा                जयसिंहपुर          8833
 
विज्ञापन

भाजपा के दिग्गजों ने बढ़त दिलाने में नहीं की कोई कंजूसी
प्रदेश भाजपा के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों को लीड दिलाने में कोई कंजूसी नहीं बरती। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सिराज से भाजपा को 14696 मतों की बढ़त मिली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के विधानसभा क्षेत्र नाहन में भाजपा को 7941 मतों की लीड प्राप्त हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें