हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के गौना में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक नामी कंपनी के चिप्स के पैकेट के अंदर से जिंदा कीड़े निकलने से हड़कंप मच गया। गौना निवासी सोनी कुमार ने बताया कि उन्होंने स्थानीय बाजार से दो वर्षीय छोटे बच्चे के लिए पांच रुपये का चिप्स का पैकेट खरीदा। जब उन्होंने घर जाकर चिप्स का रैपर खोला, तो वह दंग रह गए। पैकेट के अंदर एक काले रंग का जिंदा कीड़ा और सफेद रंग के छोटे-छोटे कीड़े रेंग रहे थे।