प्रदेश सरकार के गुरुवार शाम को शराब ठेके खोलने के निर्देश के बाद डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने शराब को एसेंशियल कमोडिटी में डालकर राशन दुकानों के साथ इनके खुलने के आदेश भी जारी कर दिए, लेकिन यह आदेश सूबे भर में वायरल हो गया। इसके बाद हालात यह हो गए कि दो घंटे के भीरत ही डीसी कुल्लू ने अपना आदेश वापस ले लिया।
हालांकि, सरकार ने अभी तक अपने आदेश को वापस नहीं लिया है। दरअसल, कोरोना के फैलने के बाद से अब तक कभी भी सरकार की ओर से शराब ठेके बंद करने के आदेश जारी नहीं हुए थे। केंद्र ने भी सैनिटाइजर निर्माण को देखते हुए अल्कोहल को एसेंशियल कमोडिटी में डाल रखा है। ऐसे में कुछ जिलों ने पहले ही राशन दुकानों के साथ शराब ठेके खोलने के आदेश दे दिए थे।