फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने विधायक से लगाई गुहार, दो दिन से चल रहे पैदल- हमें घर पहुंचा दो

Thu, 26 Mar 2020 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हमें किसी तरह से घर पहुंचा दो। दो दिनों से पैदल चल रहे हैं। हालत ऐसी है कि जेब में पैसे तक नहीं बचे हैं। बद्दी में कंपनियों में काम करते हैं। कंपनियों में अब काम बंद हो गया है। मकान मालिकों और पीजी संचालकों ने भी निकाल दिया। अब घर को पैदल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। यह बात जिला कांगड़ा और हमीरपुर के युवाओं ने घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग को बताई। विधायक से मदद की गुहार भी लगाई। 

विज्ञापन


घुमारवीं के गांधी चौक पर पहुंचे युवा बनित पटियाल पुत्र राम किशोर गांव गंडेरगा पंचायत मोहडा व प्रदीप कुमार पुत्र बालम राम गांव तरेखड पंचायत आरसी जिला कांगड़ा और सनी कुमार पुत्र हिम्मत सिंह सुजानपुर जिला हमीरपुर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए  विधायक राजेंद्र गर्ग से कहा कि वे बद्दी में लोरियल कंपनी में काम करते हैं। लेकिन हाल ही में कोरोना वायरस के चलते कंपनी बंद हो जाने के कारण उन्हें अपने घर का रास्ता पकड़ना पड़ा।

क्वार्टर में उनके पास खाने को भी कुछ नहीं था। ऐसे में तीनों पैदल ही अपने घर की ओर चल पड़े। गौरतलब है कि स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग कर्फ्यू में छूट के दौरान घुमारवीं उपमंडल मुख्यालय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को देखने के लिए पैदल सड़क पर निकले थे। गर्ग ने तीनों युवाओं को फल वितरित किए और उचित सहायता का भी आश्वासन दिया। गर्ग ने लोगों से कहा कि वे सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और घरों में ही रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें