फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: इस जिले में खुले नहीं रहेंगे शराब ठेके, डीसी ने दो घंटे में वापस लिया आदेश

Thu, 26 Mar 2020 09:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के गुरुवार शाम को शराब ठेके खोलने के निर्देश के बाद डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने शराब को एसेंशियल कमोडिटी में डालकर राशन दुकानों के साथ इनके खुलने के आदेश भी जारी कर दिए, लेकिन यह आदेश सूबे भर में  वायरल हो गया। इसके बाद हालात यह हो गए कि दो घंटे के भीरत ही डीसी कुल्लू ने अपना आदेश वापस ले लिया।

विज्ञापन


हालांकि, सरकार ने अभी तक अपने आदेश को वापस नहीं लिया है। दरअसल, कोरोना के फैलने के बाद से अब तक कभी भी सरकार की ओर से शराब ठेके बंद करने के आदेश जारी नहीं हुए थे। केंद्र ने भी सैनिटाइजर निर्माण को देखते हुए अल्कोहल को एसेंशियल कमोडिटी में डाल रखा है। ऐसे में कुछ जिलों ने पहले ही राशन दुकानों के साथ शराब ठेके खोलने के आदेश दे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें