सीएम की कुर्सी सदैव नहीं रहती, सिद्धांत रहते हैं जिंदा : सुक्खू
संशोधन विधेयक पर चर्चा का उत्तर देते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि सत्ता और सीएम की कुर्सी सदैव साथ नहीं रहती। राजनीति में सिद्धांत जिंदा रहते हैं। दल-बदल करने वाले सदस्यों की मुझसे नाराजगी हो सकती है, लेकिन उन्होंने पार्टी को धोखा दिया। लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया है।
रहम करना भगवान को अच्छा लगता है : जयराम
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि संशोधन विधेयक से राजनीतिक प्रतिशोध दिखता है। राज्यसभा चुनाव में वोट देने नहीं व्हिप के उल्लंघन पर विस अध्यक्ष ने विधायकों की सदस्यता रद्द की। कार्रवाई दल-बदल में नहीं हुई है। रहम करना भगवान को अच्छा लगता है। कोर्ट तक बात पहुंची तो मामला उलझेगा। नेता विपक्ष ने संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग की।