केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
लद्दाख (जम्मू-कश्मीर) और हरियाणा ने हिमाचल की जमीन कब्जा रखी है। हिमाचल सरकार इस मसले को 20 सितंबर को चंडीगढ़ में होने जा रही उत्तर क्षेत्र परिषद की बैठक में उठाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। हिमाचल सरकार की ओर से इस परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह और मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी के अलावा कई अन्य अधिकारी शामिल होंगे।
मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी की अध्यक्षता में वीरवार को उत्तरी राज्यों की इस बैठक में रखे जाने वाले तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बद्दी और पिंजौर के बीच सीमा पर हरियाणा के साथ हिमाचल प्रदेश का सीमा विवाद चल रहा है। लद्दाख बनने से पहले जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी हिमाचल के सरचू के पास 15 किलोमीटर तक अतिक्रमण कर रखा है। इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी। यह क्षेत्र लद्दाख के तहत आ रहा है। यह विवाद लंबे समय से चल रहे हैं।
ये मसले भी उठेंगे
- बीबीएमबी के बकाया दिलाएं
- जल और ऊर्जा की शेयरिंग
- गग्गल एयरपोर्ट और मंडी में नए एयरपोर्ट का विस्तार
- पड़ोसी राज्यों के कारण फैला प्रदूषण
- एक हेक्टेयर की एफसीए मंजूरी को बढ़ाकर पांच हेक्टेयर करें