फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 डिग्री तापमान में 13050 फीट ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Sat, 30 Sep 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/उदयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा (हिमाचल प्रदेश) में 5 से 6 डिग्री तापमान के बीच एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। महिला को करीब पौने सात बजे उदयपुर अस्पताल से कुल्लू रेफर किया गया था, लेकिन रोहतांग पहुंचने से पहले ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन


महिला की हालत को बिगड़ता देख 108 में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मान चंद और वीर सिंह ने महिला अनीता देवी निवासी रतौली उदयपुर का सफल प्रसव करवाया। करीब 11:50 रोहतांग टॉप पर ही महिला ने बेटे को जन्म दिया।

इसके बाद 108 एंबुलेंस से अनीता देवी को सुबह 3:30 पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। यहां दोनों जच्चा और बच्चा सुरक्षित हैं। 108 एंबुलेंस मंडी जोन के प्रोग्राम मैनेजर मुश्ताक अहमद ने बताया कि रोहतांग टॉप पर सर्दी के बीच महिला का प्रसव करवाना 108 की बड़ी उपलब्धि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें