फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनती ब्यास में नहाते समय बह गए दो छात्र, नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 17 Jul 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कुल्लू स्थित बाशिंग में दो छात्र उफनती ब्यास में नहाते समय बह गए। सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में पढ़ने वाले दोनों छात्र देर शाम तीन अन्य छात्रों के साथ ब्यास नदी में नहाने गए थे। इस दौरान दो छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन मटमैली ब्यास में कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने पंडोह तक सभी थानों को अलर्ट कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद पांच छात्र ब्यास में नहाने चले गए। इस दौरान तीन अन्य छात्रों ने अपने दो साथियों को नदी में बहता देख अपने घर चले गए, लेकिन देर शाम आठ बजे तक दोनों छात्रों के घर न पहुंचने से परेशान परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन



रविवार को पुलिस ने तीन अन्य छात्रों से भी इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि नहाते समय दो छात्र ब्यास नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए। 
विज्ञापन

12 और 13 साल के हैं दोनों छात्र

हालांकि यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल कर दोनों बच्चे ब्यास में नहाते हुए दिख रहे हैं। एसएचओ कुल्लू अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने बाशिंग से लेकर रामशीला तक दोनों बच्चों की तलाश के लिए ब्यास नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

इसमें रिवर राफ्टिंग के प्रशिक्षित गाइडों की भी मदद ली गई, लेकिन मटमैली नदी में कोई पता नहीं चल सका। इसको लेकर भुंतर, औट तथा पंडोह पुलिस थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

नदी में लापता छात्रों की पहचान सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय रंजन कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी तिंदी लाहौल-स्पीति तथा आठवीं कक्षा के 13 वर्षीय आशीष पुत्र विजय सिंह निवासी बाशिंग के रूप में हुई है।

उधर, एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस का सर्च अभियान जारी है। ब्यास नदी के साथ लगते सभी पुलिस थानों को भी इसकी सूचना देकर इस पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें