फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण दुल्हन को लेकर लौट रही बारात के साथ हुआ कुछ ऐसा

Mon, 20 Nov 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा के बंद होने से दुल्हन को लेकर कुल्लू लौट रही बारात उदयपुर में फंस गई। बारात में करीब 35 लोग हैं। पूरी बारात उदयपुर के एक गेस्ट हाउस में ठहरी है। बारात शुक्रवार को कुल्लू से लाहौल के मायाड़ गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को बारात दूल्हन समेत कुल्लू लौट रही थी कि बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा बंद हो गया। इस कारण बारात को उदयपुर में डेरा डालना पड़ा है। घाटी में अभी भी बर्फबारी का दौर जारी है। रविवार को रोहतांग समेत कोकसर, सिस्सू, दारचा और जिस्पा में हिमपात हुआ।

बर्फबारी के कारण कोकसर में तैनात पुलिस पोस्ट के एक एएसआई समेत तीन लोग भी फंस गए हैं। चौकी को 15 नवंबर के बाद कोकसर से सिस्सू शिफ्ट किया जाता है लेकिन अचानक हुई बर्फबारी में यह लोग भी कोकसर में ही फंस गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी समेत कई अधिकारी घाटी से बाहर

कुल्लू से खाद्यान्न लेकर घाटी पहुंचे चावला कंपनी के प्रबंधक बलवंत ने बताया कि उनके स्टाफ के पांच लोग लाहौल में फंसे हैं। यह लोग लाहौल के विभिन्न हिस्सों में खाद्य सामान की आपूर्ति को पहुंचे थे। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि लाहौल में आईटीबीपी के कुछ जवान भी फंसे है।

बताया कि लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए कोकसर में फंसे लोगों को केलांग की तरफ लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन में तैनात समन्वयक हरीश ने बताया कि घाटी के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोग फंसे होने की सूचना मिली है।

केलांग। रोहतांग बंद होने से डीसी, एसपी, एसडीएम समेत कई अधिकारी और कर्मचारी घाटी से बाहर फंसे हैं। लाहौल स्पीति कर्मचारी महासंघ ने बीआरओ से अपील की है कि मौसम खुलते ही रोहतांग दर्रा बहाल करें या टनल हो कर जाने की अनुमति प्रदान करें।

महासंघ के अध्यक्ष मेघ चंद प्रभुजी, महासचिव राजेश गौतम, कार्यकारिणी सदस्य तरुण, बलदेव, राजेश व अशोक ने बताया कि कई कर्मचारी घाटी से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें